August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कटघोरा में 46 हाथियों का कहर, बाझीबन में 30 किसानों की फसलें चौपट

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। कटघोरा वन मंडल में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में सक्रिय 46 हाथियों का दल ग्राम ऐतमागर और आसपास के इलाकों में विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। बीती रात यह दल ग्राम बाझीबन पहुंचा और लगभग 30 किसानों की खड़ी फसलों को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाया।

वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की लोकेशन पर नजर रख रही है और ड्रोन व जमीनी स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही, गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को चेतावनी दी जा रही है कि वे हाथियों के नजदीक न जाएं, ताकि मानव-हाथी संघर्ष की स्थिति से बचा जा सके।

वन मंडलाधिकारी (DFO) कुमार निशांत ने बताया कि प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, रात्रि के समय खेतों की ओर न जाएं और हाथियों के विचरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आवाज या उत्तेजना पैदा करने से बचें।

ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के झुंड के कारण उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। प्रशासन और वन विभाग की टीम लगातार मौके पर पहुंचकर हालात पर नियंत्रण की कोशिश में जुटी हुई है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.