August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रक्षाबंधन पर यातायात थाना प्रभारी तेज़ कुमार यादव को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी ने बांधा रक्षा सूत्र

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और संरक्षण के इस अनमोल पर्व को कोरबा जिले में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी एवं बाकीमोगरा मंडल महामंत्री अनीता राजपूत ने पूर्व बाकी मोगरा थाना प्रभारी एवं वर्तमान में यातायात थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ तेज़ कुमार यादव को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

रक्षा सूत्र बांधते हुए दोनों महिला पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने रक्षाबंधन के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला।

थाना प्रभारी तेज़ कुमार यादव ने इस स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सुरक्षा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे निष्ठा और समर्पण के साथ शहर की सुरक्षा और जनसेवा में लगे रहेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने इस पावन पर्व पर प्रेम, भाईचारा और सहयोग की भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.