August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भोजली तिहार पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन ने जिले एवं प्रदेशवासियों को भोजली तिहार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भोजली तिहार छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक वैभव और लोक परंपराओं का प्रतीक है, जो मित्रता, विश्वास और सामाजिक समरसता को प्रगाढ़ करने का कार्य करता है।

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि यह पर्व अन्न माता और प्रकृति की सेवा का प्रतीक है। इसमें अंकुरित बीजों को पल्लवित रूप में भोजली माता के रूप में सजाकर पूजा-अर्चना की जाती है। यह परंपरा अनादिकाल से चली आ रही है और हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है।

उन्होंने कामना की कि देवी माँ की कृपा से किसानों को अच्छी फसल की प्राप्ति हो, प्रदेश में हरियाली और समृद्धि का वातावरण बने तथा विश्वास का अटूट बंधन और भी मजबूत हो।

मंत्री लखनलाल देवांगन ने सभी से इस पारंपरिक त्योहार को उत्साह, श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा—“भोजली तिहार हमारी संस्कृति की शान है, इसे सहेजना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है।”

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.