August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको नगर में ‘मोर तिरंगा मोर अभियान’ के तहत तिरंगा यात्रा की रूपरेखा तय — कार्यशाला में हुआ सम्मान समारोह

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स बालको नगर।“मोर तिरंगा मोर अभियान — घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा” के तहत भारतीय जनता पार्टी बालको नगर मंडल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा के आयोजन को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी तिरंगा यात्रा की रूपरेखा तैयार करना और बूथ स्तर तक जनभागीदारी सुनिश्चित करना था।

मंचासीन अतिथि व आयोजन
कार्यक्रम में प्रभारी श्री बलराम विश्वकर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक श्री सुमित तिवारी, पूर्व महामंत्री श्री लोकेश्वर चौहान, श्री श्याम लाल मरावी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री जे. एन. दुबे एवं वरिष्ठ नेत्री श्रीमती मंदाकिनी त्रिपाठी मंचासीन रहे। सभी ने मिलकर तिरंगा यात्रा की योजना पर विस्तार से चर्चा की और नगर के हर घर में तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।

सम्मान समारोह
इस अवसर पर बालको मंडल की ओर से श्री हितानंद अग्रवाल को रायपुर में प्राप्त गौरव सम्मान के लिए शाल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल महामंत्री श्री जयनंद राठौर ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
महामंत्री श्री संपत यादव, उपाध्यक्ष श्री मनोज भार्या, पार्षद श्री मंगल राम बंदे, श्री रजत खूंटे, श्री चेतन मैत्री, पार्षद श्रीमती चंदा रत्नाकर, कोषाध्यक्ष श्री राकेश सोनी, उपाध्यक्ष रेनू प्रसाद, रामकिशोर शर्मा, मीना डहरिया, भुनेश्वरी लखन चंद्रा, राजा शर्मा, गोविंद शर्मा, के. के. राजू, राजकुमार अज्ञेय, निखिल मित्तल, देवेंद्र पाठक, घनश्याम पटेल, रामकुमार राठौर, रवि रंजन, विनय यादव, सुबोध पांडे, हेमलता निर्मलकर, नारायणी दुबे, आर. के. सिंह, दिनेश राव, विद्यासागर त्रिपाठी, उमाकांत मिश्रा, राकेश कुमार पांडे, मुकेश शुक्ला, प्रीति स्वर्णकार, प्रिया द्विवेदी, मीना भैसारे, लाल बहादुर चौहान, देव प्रसाद देवांगन, विष्णु सिंह बैस, धीरेंद्र जायसवाल, ईश्वर साहू, भगत विश्वकर्मा, राघवेंद्र सिंह, दीपक चावड़ा, लखन लाल चंद्र, मनजीत कौर, ऊषा यादव, दिल कुमार यादव, तुलसी विश्वकर्मा, हेमलाल साहू, के. बी. शांडिल्य, दिलीप कुमार आदिले, रंजीता मौर्य, मंजू ठाकुर, प्रतिमा गिरी, नीतु गुप्ता, अमृता यादव, ज्योति कौशिक, कृष्णी राठौर, अनीता वैष्णव, कलावती पटेल, दुर्गा खन्ना, उमा देवी गभेल, आकाश अग्रवाल, नंदकुमार रत्नाकर सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

भाजपा बालको नगर मंडल ने सभी नागरिकों से अपील की कि आगामी तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में अपना सक्रिय योगदान दें और हर घर में तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति का संदेश फैलाएं।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.