August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

तिरंगे के गौरव में डूबा दीपका — भाजपा मंडल की कार्यशाला से तिरंगा शोभायात्रा की तैयारियां तेज

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स दीपका।“मोर तिरंगा मोर अभिमान, हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल दीपका द्वारा नगर पालिका सामुदायिक भवन में भव्य मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य 10 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने और 13 अगस्त को नगर में भव्य तिरंगा शोभायात्रा निकालने की रणनीति तैयार करना था।

मुख्य वक्ता वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ खाद्य राज्य के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्योति नंद दुबे ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में नगर के सभी वर्गों से आग्रह किया कि वे वार्ड से लेकर बूथ स्तर तक इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान को जन-जन तक पहुँचाने का एक संकल्प है।

कार्यक्रम में सभी वक्ताओं एवं अतिथियों ने आयोजन की रूपरेखा, कार्यक्रम की महत्ता और राष्ट्रध्वज के सम्मान पर अपने ओजस्वी विचार रखे।

विशेष उपस्थिति
इस गरिमामय कार्यशाला में भाजपा जिला संगठन से मंडल प्रभारी श्री नरेश टंडन, नगर पालिका दीपका के अध्यक्ष श्री राजेंद्र राजपूत, उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ पार्षद अरुणेश तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश थारवानी, द्वारिका शर्मा एवं सूर्य प्रकाश शर्मा शामिल रहे।

तिरंगा यात्रा की जिम्मेदारी
कार्यक्रम के संयोजक एवं मंडल उपाध्यक्ष मनोज दुबे, सहसंयोजक एवं मंडल महामंत्री धरम तिवारी के साथ मंडल उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, मंडल महामंत्री गुलशन ध्रुव, मंडल उपाध्यक्ष गोयल कंवर ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली।

महिला व युवा मोर्चा की भागीदारी
महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद श्रीमती ज्योति तिवारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद सुजीत सिंह, पार्षद अविनाश सिंह, हिमांशु देवांगन, सुखसागर साहू, सविता कंवर, संतोष निराला, पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री दीपक जायसवाल, राजेंद्र साहू, आनंद चौकसे, नितेश शर्मा, समरू कशेर, पूर्व पार्षद श्रीमती कुसुम लता केवट, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष विकास सोनी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अनीता पटेल, मंत्री काजल सिंह, सावित्री तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
राम सुरेश त्रिपाठी, राम शंकर उपाध्याय, गजाधर कंवर, गौकरण कंवर, कन्हैया यादव, लक्ष्मण दास, दीपक दुबे, छत लाल, नरेंद्र पटेल, दुष्यंत प्रजापति सहित भाजपा के ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे।

भाजपा मंडल दीपका ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे 13 अगस्त की भव्य तिरंगा शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने में सहयोग दें और घर-घर तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश फैलाएं।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.