August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

श्रावण मास में विधायक प्रेमचंद पटेल का बाँकी मोंगरा आगमन, शिवभक्तों को दिया आशीर्वाद

1 min read

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ बाँकी मोंगरा। सोमवारी बाजार स्थित शिव मंदिर प्रांगण में श्रावण मास के पावन अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री प्रेमचंद पटेल का आगमन हुआ। इस दौरान विधायक श्री पटेल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

पूजा के पश्चात उन्होंने उपस्थित शिवभक्तों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात की और उन्हें हिंदू सनातन धर्म की अखंडता एवं एकजुटता के विषय में प्रेरक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा एवं प्रचार-प्रसार के लिए सभी को एक मंच पर आकर कार्य करना चाहिए। विधायक ने भोग-प्रसाद का आनंद भी सभी के साथ साझा किया और इस अवसर को धार्मिक एवं सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष भाजपा बाँकी मोंगरा उदय शर्मा, श्याम सिंह, सुधार साय चौहान, बिरजेश सिंह, बली यादव, राजकुमार, विनय ठाकुर, सरोज शर्मा, सुरज, विजय शर्मा, शुभम, अदीतय शर्मा, शिवम, लला महाराज, दिनेश, प्रताप सिंह, अनील सहित कई श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

श्रावण मास के इस धार्मिक आयोजन ने बाँकी मोंगरा में भक्ति और एकता का अद्भुत माहौल निर्मित किया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.