March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

केंद्र की नीतियों से सशक्त हो रहा भारत का व्यापार: अशोक मोदी, राष्ट्रीय व्यापारी दिवस पर व्यापारी जगत का चौथी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  नई दिल्ली। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आज अपना 44वाँ स्थापना दिवस “राष्ट्रीय व्यापारी दिवस” के रूप में नई दिल्ली स्थित रंग भवन, आकाशवाणी ऑडिटोरियम, संसद मार्ग पर भव्य आयोजन के साथ मनाया। देशभर के 28 राज्यों से आए हजारों व्यापारियों की उपस्थिति ने इस समारोह को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।

छत्तीसगढ़ से प्रदेशाध्यक्ष अशोक मोदी (कोरबा) और कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार बंसल (दुर्ग) विशेष रूप से शामिल हुए। अपने संबोधन में अशोक मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की दूरदर्शी और व्यापारी हितैषी नीतियों ने भारतीय व्यापार को नई दिशा और मजबूती प्रदान की है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे व्यापारियों को अनावश्यक परेशान न करें और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें। मोदी ने कहा—”व्यापारियों को सम्मान और सहयोग मिलेगा, तो वे निश्चित रूप से देश के राजस्व और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।”

कार्यक्रम में केंद्रीय नेतृत्व की उपस्थिति
मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने व्यापारियों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है और हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। विशिष्ट अतिथि व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघवी, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, और दुर्ग के सांसद विजय बघेल भी मंचासीन रहे।

सुनील सिंघवी ने उपस्थित व्यापारियों को भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प दिलाया और कहा कि भारत की वर्तमान 5वीं रैंकिंग मेहनती और ईमानदार व्यापारियों की देन है। वहीं सांसद विजय बघेल ने छत्तीसगढ़ में निवेश का आह्वान करते हुए प्रदेश को व्यापारियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक बताया।

राष्ट्रीय संकल्प और भविष्य की दिशा
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने संगठन की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन हमेशा व्यापारी हितों की रक्षा और आर्थिक प्रगति के लिए समर्पित रहेगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मुकुंद मिश्रा ने किया।

  • कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी व्यापारियों ने यह संकल्प लिया कि वे सरकार के साथ मिलकर भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। यह आयोजन केवल एक वार्षिक समारोह नहीं, बल्कि देश की आर्थिक विकास यात्रा को नई गति देने का राष्ट्रीय संकल्प बन गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.