August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: हर मां की सेहत और सम्मान का संकल्प, मातृत्व का बोझ अब सरकार उठा रही है

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  नई दिल्ली/कोरबा। मातृत्व को सम्मान और सुरक्षा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना देशभर में करोड़ों महिलाओं के जीवन में मुस्कान ला रही है। “अब मातृत्व कोई बोझ नहीं, बल्कि सम्मान है”— इस सोच के साथ केंद्र सरकार मातृत्व के दौरान आर्थिक सहारा प्रदान कर रही है।

अब तक 4 करोड़+ महिलाओं को इस योजना का सीधा लाभ मिला है। योजना के तहत ₹19,028 करोड़+ की राशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए लाभार्थियों के खातों में सीधे पहुंचाई गई है।

योजना की मुख्य विशेषताएं

पहले बच्चे के लिए ₹5,000 की प्रोत्साहन राशि

दूसरी बेटी के जन्म पर ₹6,000 की प्रोत्साहन राशि

गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान महिलाओं की पोषण और स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आर्थिक सहायता

ग्रामीण और शहरी— दोनों क्षेत्रों में लाभ उपलब्ध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि “हर मां की सेहत और सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। मातृ वंदना योजना इस दिशा में एक मजबूत कदम है।”

यह योजना न केवल आर्थिक सहारा देती है, बल्कि मातृत्व को गरिमा और सुरक्षा के साथ जीने का अवसर भी प्रदान करती है। इससे प्रसव के दौरान होने वाली परेशानियों में कमी और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल रहा है।

यह पहल माताओं के चेहरे पर वही मुस्कान लौटाती है, जो किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी होती है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.