October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जवाली मंडल के ऊर्जावान सदस्य श्याम सुंदर पटेल का जन्मदिन विधायक प्रेमचंद पटेल की उपस्थिति में मनाया गया

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ हर्रा भांठा। जवाली मंडल के ऊर्जावान कार्यकर्ता श्याम सुंदर पटेल का जन्मदिन आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन SECL ढेलवाड़ीह स्थित निवास स्थान पर किया गया, जहां माननीय विधायक प्रेमचंद पटेल और विधायक प्रतिनिधि मोहन दास की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन समारोह संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष श्रवण तंवर, महामंत्री महेन्द्र यादव, मंडल उपाध्यक्ष राज कुमार कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता एवं साथी उपस्थित रहे। सभी ने श्याम सुंदर पटेल को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और निरंतर सामाजिक सेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

 

समारोह का माहौल सौहार्द, अपनत्व और शुभकामनाओं से सराबोर रहा, जिसमें कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.