October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

एबीवीपी की बहनों ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर जताया सम्मान, कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी भी बने ‘रक्षा बंधन’ के साक्षी

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कोरबा की छात्रा बहनों ने जिले भर में पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर एक अनोखी मिसाल पेश की। इस भावनात्मक और प्रेरणादायक पहल में बहनों ने पुलिस बल को समाज के असली रक्षक बताते हुए उनकी लंबी उम्र, सुरक्षा और सुख-समृद्धि की हार्दिक कामना की।

 

सुबह से ही एबीवीपी की छात्राओं के दल शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात पुलिस जवानों के पास पहुंचे। बहनों ने उन्हें राखी बांधी, मिठाई खिलाई और भाई-बहन के रिश्ते का स्नेहपूर्ण बंधन मजबूत किया। छात्राओं ने कहा कि पुलिस कर्मी हर परिस्थिति में अपनी जान की परवाह किए बिना जनता की सुरक्षा में जुटे रहते हैं, इसलिए वे रक्षाबंधन के इस पवित्र रिश्ते के वास्तविक हकदार हैं।

 

कार्यक्रम के विशेष क्षण में छात्रा बहनों ने कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से भेंट की और उन्हें भी रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान एसपी तिवारी ने भावुक होकर कहा— “आपका यह स्नेह और विश्वास हमारे लिए प्रेरणा है। ऐसे कार्यक्रम पुलिस और जनता के बीच भरोसे और भाईचारे को और गहरा बनाते हैं।”

इस अवसर पर एबीवीपी कोरबा जिला संयोजक निहाल सोनी सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने न केवल रक्षाबंधन की परंपरा को जीवंत किया, बल्कि समाज में सुरक्षा, सम्मान और अपनापन का सशक्त संदेश भी दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.