August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पाली मंडल में हर घर तिरंगा अभियान कार्यशाला संपन्न, तिरंगा यात्रा के लिए बनी व्यापक रणनीति

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा/पाली। शीर्ष भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर मोर तिरंगा मोर अभिमान कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान पूरे जिले में जोर-शोर से संचालित हो रहा है। इसी क्रम में पाली मंडल स्थित महामाया मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 10 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार करना रहा।

 

बैठक में अतिथियों ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा न केवल देशभक्ति का जज़्बा जगाने का प्रतीक होगी, बल्कि ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता को नमन करने का भी अवसर होगी। यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ता और नागरिक मिलकर राष्ट्रगौरव का संदेश घर-घर तक पहुँचाएंगे।

कार्यशाला में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं अतिथि:
भाजपा मंडल पाली के प्रभारी संजय शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, जिला भाजपा मंत्री एवं नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल (छोटू), पूर्व मंडल अध्यक्ष कीर्ति कश्यप, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान सिंह राजपाल, तिरंगा यात्रा कार्यक्रम संयोजक रामविलास जायसवाल, रामफल पटेल, महामंत्री कामता जायसवाल, कार्यक्रम सह संयोजक दीपक शर्मा, धनश्याम पटेल, गुरुदयाल सिंह गंभीर, मंगल छाबड़ा, हरीश चावड़ा, रितेश जायसवाल, पूर्व पार्षद मुकेश अग्रवाल, राजा डिक्सेना, आशीष अग्रवाल, मुकेश कौशिक, विशाल मोटवानी, पुष्पक सिंह, देवेंद्र डिक्सेना, धनेंद्र डिक्सेना, पार्षद श्रीमती गीता शुक्ला, पार्षद श्रीमती दीप्ति शर्मा, पार्षद श्रीमती ज्योति ऊईके, पार्षद पुनिराम पटेल, पार्षद सुनील साहू, पार्षद भूपेंद्र कुर्रे, बसंत सोनी, ढाकेश्वर शुक्ला, कमला बाई, पूनम यादव, लक्ष्मी नारायण, मनोज डिक्सेना, संतोष कश्यप, अनुज यादव, जितेंद्र सलाम, वीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर संकल्प लिया कि हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक और सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी, ताकि पाली मंडल में देशभक्ति की लहर और अधिक प्रबल हो सके।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.