August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हरदी बाजार मंडल में ‘मोर तिरंगा मोर अभियान’ कार्यशाला संपन्न, तिरंगा यात्रा और स्वच्छता अभियान की बनी रूपरेखा

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  हरदी बाजार। मोर तिरंगा मोर अभियान और घर-घर तिरंगा – हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी हरदी बाजार मंडल में आज एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए रणनीति बनाना था।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 से 13 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमाओं के पास स्वच्छता अभियान चलाकर प्रतिमा का माल्यार्पण किया जाएगा। साथ ही, शक्ति केंद्र स्तर पर हर घर तिरंगा लगाने की व्यापक पहल की जाएगी। प्रत्येक शक्ति केंद्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा, जिसके लिए प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई।

 

मुख्य अतिथि एवं वक्ता:
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और कार्यक्रम प्रभारी, दीपका नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, जिला मंत्री नरेश टंडन, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष छोटेलाल पटेल, मुकेश जयसवाल, मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, महामंत्री नवरत्न राजपूत, अमरनाथ कौशिक, युवा मोर्चा जिला मंत्री पंकज धुरवा, मंडल उपाध्यक्ष बजरंग यादव, मंडल उपाध्यक्ष विनोद कंवर, चंद्रर मरकाम, कोषाध्यक्ष व्यास राठौर, सत्रोहन करपे, देवनाथ यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष रामेश्वर यादव, प्रभाकर कौशिक, शिवरतन राठौर, अमृत लाल राठौर, शिव मरकाम, कमल किशोर, शिव टीकम, ऋषभ सिंह, श्रीमती अनसूया राठौर, अमृता यादव सहित शक्ति केंद्र संयोजक, सहसंयोजक और बूथ अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि मोर तिरंगा मोर अभियान और हर घर तिरंगा को घर-घर तक पहुँचाकर तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाएंगे, जिससे हर नागरिक में राष्ट्रगौरव की भावना जागृत हो।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.