तिरंगा यात्रा को सफल बनाने बाँकी मोंगरा मंडल में भाजपा कार्यशालाएं आयोजित, देशभक्ति का जोश चरम पर




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ बाँकी मोंगरा। “मोर तिरंगा मोर अभियान” और “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी बाँकी मोंगरा मंडल द्वारा मंडल स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना, तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रगौरव को जन-जन तक पहुँचाना तथा आगामी तिरंगा यात्रा को सफल बनाना है।

बाँकी मोंगरा मंडल के सरस्वती हाई स्कूल, गेवरा बस्ती में आयोजित प्रमुख कार्यशाला में मंडल प्रभारी नारायण ठाकुर ने अभियान की रणनीति, प्रचार-प्रसार की रूपरेखा और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को तिरंगे के इतिहास, बलिदानी महापुरुषों के योगदान और राष्ट्रीय एकता के महत्व से जोड़ते हुए अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यशाला के मुख्य बिंदु:
तिरंगा यात्रा – 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा।
हर घर तिरंगा – भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान और संस्थान में तिरंगा फहराने के लिए जनजागरण करेंगे।
विभाजन विभीषिका दिवस – 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें विभाजन की पीड़ा और देश की एकता के संदेश को साझा किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें गोपाल मोदी, पवन कुमार साय, मनोज मिश्रा, किरण सिंह देव, विकास झा, प्रेमचंद पटेल, लखन लाल देवांगन, डॉ. राजीव सिंह, राजा पांडे, अनुराग सिंह देव, पवन गर्ग, अरुण साव, सोनी झा, विजय शर्मा, अमित कुमार साहू, संजय शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
कार्यशालाओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान को जन-जन तक पहुँचाकर राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया जाएगा।


