October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कटघोरा मंडल में ‘मोर तिरंगा-मोर अभिमान’ कार्यक्रम की तैयारी हेतु कार्यशाला सम्पन्न

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कटघोरा। हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान अब केवल एक पहल नहीं रहा, बल्कि यह राष्ट्रभक्ति की एक जन-क्रांति का स्वरूप ले चुका है। इसी कड़ी में विधानसभा कटघोरा के अंतर्गत मंडल कटघोरा में आगामी ‘मोर तिरंगा-मोर अभिमान’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

इस कार्यशाला में विधानसभा प्रतिनिधि के रूप में शामिल होकर जिला संगठन से प्राप्त दिशा-निर्देशों और कार्यक्रम की रूपरेखा को सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा गया तथा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

 

कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा पवन गर्ग, जिला मंत्री भाजपा संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मीना शर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष हीरानंद पंजवानी, जिला सह संयोजक झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ अश्वनी साहू, प्रीतम देवांगन, मुकेश झा, महामंत्री समजीत सिंह, रामप्रसाद कोराम, उतरा चौहान सहित समस्त मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मंच का संचालन मंडल महामंत्री समजीत सिंह ने किया। कार्यशाला में आगामी 10 से 13 अगस्त के बीच तिरंगा यात्रा, महापुरुषों की प्रतिमाओं का माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान और घर-घर तिरंगा लगाने की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि कटघोरा मंडल में यह अभियान ऐतिहासिक बनेगा और प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.