October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“कुरुद विधायक की चुनौती – भूपेश बघेल करें पूरे छत्तीसगढ़ की मतदाता सूची का बिहार की तरह पुनर्निरीक्षण”

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कुरुद विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि यदि उन्हें कुरुद की मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी दिखाई देती है, तो केवल कुरुद ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की मतदाता सूची का भी बिहार की तरह पुनर्निरीक्षण कराया जाना चाहिए।

विधायक ने कहा कि भूपेश बघेल को इस मांग का समर्थन करना चाहिए, क्योंकि वे कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं। छत्तीसगढ़ में गड़बड़ी के आरोप लगाने से पहले उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कांग्रेस खुद निर्वाचन आयोग में शपथ पत्र देकर जवाबदेही तय करे, ईमेल का जवाब दे और बिहार की जो प्रारंभिक मतदाता सूची जारी हुई है, उस पर आपत्ति दर्ज कराए।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की स्थिति यह हो गई है कि वह बिहार में अधिकांश बूथों पर अपने बूथ लेवल एजेंट (BLO) तक नियुक्त नहीं कर पाई है, क्योंकि उसके पास उतनी संगठनात्मक क्षमता नहीं बची है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे में कांग्रेस इन गंभीर मुद्दों पर चुप क्यों है और वैधानिक प्रक्रिया का पालन क्यों नहीं कर रही है।

विधायक ने कहा कि भूपेश बघेल को इस मुद्दे पर भी खुलकर बात करनी चाहिए और जनता के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.