October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको मंडल में भाजपा की मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न, हर घर तिरंगा अभियान को मिली गति

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ बालको। भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल द्वारा आज उत्सव वाटिका में “हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय श्री बलराम विश्वकर्मा जी का आगमन हुआ, जिनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

 

कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वर्तमान एमआईसी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल जी, मंडल अध्यक्ष श्री डिलेन्द्र यादव, कार्यक्रम के संयोजक श्री सुमीत तिवारी, पूर्व पार्षद श्री लुकेश्वर चौहान, वरिष्ठ एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष जे.एन. दूबे, वरिष्ठ नेता श्री गोपाल केडिया, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती मंदाकनी त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता श्री श्यामलाल मरावी, महामंत्री द्वय श्री जय राठौर व श्री संपत यादव, मंडल उपाध्यक्ष श्री रेणु प्रसाद, श्री मनोज भारिया, मंडल मंत्री श्री राजा शर्मा, श्रीमती मीना डहरिया, मंडल कोषाध्यक्ष श्री राकेश सोनी, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती हेमलता निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

पार्षदगण श्री मंगलराम बन्दे, श्री रजत खूटे, श्री चेतन मैत्री, श्रीमती चंन्द्रादेवी रत्नाकर, श्री लखन चन्द्रा, श्री घनश्याम पटेल, श्री राजकुमार अग्गे, श्रीमती तुलसी विश्वकर्मा, श्री ईश्वर साहू, श्री विनय यादव, श्री रामकिशोर शर्मा, श्रीमती मंजू ठाकुर, श्रीमती रंजीता मौर्या, श्रीमती मीना भैसारे, श्रीमती उषा यादव, श्रीमती मंजीत कौर, श्रीमती कृष्णी राठौर, श्रीमती अनीता यादव, श्री विद्यासागर त्रिपाठी, श्री देवेन्द्र पाठक, श्री संजय झा, श्री भगत विश्वकर्मा, श्री सुबोध पाण्डेय, सोनू भाई, श्री मुकेश शुक्ला, श्री के.के. राजू, प्रतिमा दीदी व शाडिल्य जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला में आगामी 10 से 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, स्वच्छता अभियान, महापुरुषों की प्रतिमाओं का माल्यार्पण एवं शक्ति केंद्र स्तर पर हर घर तिरंगा लगाने की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से इस राष्ट्रीय अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.