August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राष्ट्रभक्ति का उत्सव बनेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायपुर ****/  भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “मोर तिरंगा मोर अभिमान – हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान आगामी 10 अगस्त से पूरे उत्साह के साथ शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत शहर से लेकर गाँव तक भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालेंगे और प्रत्येक बूथ के 50 घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य पूरा करेंगे। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “हर घर तिरंगा” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का उत्सव है। भारतीय जनता पार्टी का ध्येय वाक्य है – राष्ट्र सबसे पहले, और यह अभियान उसी भावना को और प्रबल करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरे समर्पण और कर्मठता से इस पुनीत कार्य में योगदान दें तथा आम नागरिकों को भी जोड़ें।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व पूर्व कांकेर भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा कि हर बूथ के 50 घरों में ससम्मान तिरंगा लगाया जाएगा। शहर से लेकर गाँव-गाँव तक तिरंगा यात्राओं का आयोजन होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 10 अगस्त से इस अभियान को पूरे जोश के साथ आरंभ करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पूर्व जिला अध्यक्ष एवं तिरंगा यात्रा अभियान संयोजक रुप सिंह मण्डावी ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, सुधीर पाण्डेय, विद्या शरण तिवारी, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, योगेन्द्र पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, आनंद मोहन मिश्रा, सफीरा साहू, अविनाश श्रीवास्तव, प्रकाश झा, पुरूषोत्तम जोशी, तरूण पाण्डेय, प्रवीण सांखला, सुखदेव मण्डावी, पीताम्बर कश्यप, महेंद्र सेठिया, हरी राम मण्डावी, मंगतु कश्यप, सुनील कुहरामी, देवी प्रसाद बेंजाम, सोमारू कश्यप, अश्विन सरडे, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, सुरेश गुप्ता, अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, शशि नाथ पाठक, सुधा मिश्रा, दशरथ गुप्ता, योगेश शुक्ला, गोदावरी साहू, आशा साहू, ललिता बघेल, निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी, राणा घोष, लक्ष्मण झा, बी. जयराम, नरेन्द्र पाणिग्रही, प्रकाश रावल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह अभियान न केवल तिरंगे के सम्मान का प्रतीक बनेगा, बल्कि आम जनमानस में देशभक्ति की भावना को और गहराई से स्थापित करेगा।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.