August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बिझरा में एसएमडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **/आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मीडियम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझरा में विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसएमडीसी अध्यक्ष श्री विष्णु यादव ने की। इस अवसर पर समिति के सदस्य श्री सुरेश पोर्ट, श्री शंभू शरण सिंह, श्री शंभू नाथ, श्री लक्ष्मीकांत तिवारी, श्री विवेक मारकंडे, श्री मनोज कुमार टंडन, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती संध्या साहू, श्रीमती सिंह मैडम, श्री खांडे सर सहित पालकगण उपस्थित रहे।

बैठक में विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की प्रगति, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और आवश्यक संसाधनों की पूर्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने विद्यालय में बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

अध्यक्ष श्री विष्णु यादव ने कहा कि एसएमडीसी के माध्यम से विद्यालय के विकास कार्यों को गति दी जाएगी, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ आवश्यक सुविधाएं भी मिल सकें। बैठक का संचालन विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया गया और अंत में सभी उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.