October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जवाली में ‘मोर तिरंगा मोर अभियान’ एवं ‘घर-घर तिरंगा’ कार्यशाला सम्पन्न, 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा का होगा आयोजन

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स जवाली। भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली द्वारा मोर तिरंगा मोर अभियान एवं घर-घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम जवाली में कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणादायक कार्यशाला एवं बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जागृत करना, आजादी के महापुरुषों के योगदान को स्मरण करना और हर घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र गौरव का संदेश देना है।

कार्यशाला की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपका सूर्य प्रकाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार तंवर, महामंत्री महेंद्र कुमार यादव, महामंत्री वीरेंद्र नामदेव, वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता मैकूलाल, श्यामसुंदर, जितेंद्र जोशी, मोहनदास, समयलाल, कौशल प्रसाद, फेकू राम, ईश्वर प्रसाद, राजकुमार कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता।

बैठक में यह संदेश दिया गया कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं बल्कि राष्ट्र प्रेम की चिंगारी है। इस अभियान के अंतर्गत महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई, माल्यार्पण, और हर घर तिरंगा फहराने की तैयारी की गई। साथ ही संगठनात्मक मजबूती और संविधान की मर्यादा निभाने के संकल्प पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 13 अगस्त (बुधवार) को सुबह 10 बजे अरदा चौक से 35 गांवों के 35 बूथ अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ता एकत्र होकर भव्य तिरंगा यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा हर्रा भाटा, चांदनी चौक, शुक्लाखार, देवरी, बुंदेली, कसाई पाली, चाका बुड़ा, जवाली, डोंगरी, बसंतपुर होते हुए मोहनपुर गांव तक बाइकरैली के रूप में जाएगी। यात्रा के दौरान प्रमुख स्थलों पर तिरंगा फहराया जाएगा और 15 अगस्त को सम्मान सहित उतारकर अगले वर्ष के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश, जिला, खंड और मंडल स्तर पर योजनाबद्ध तैयारी की जा रही है। मंडल अध्यक्ष ने अपने छह शक्ति केंद्र प्रभारियों को विशेष दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं, ताकि कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक रूप दिया जा सके।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.