October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सर्वमंगला नगर मंडल में ‘मेरा तिरंगा मेरा अभिमान’ कार्यशाला सम्पन्न, वृक्षारोपण व नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। भारतीय जनता पार्टी सर्वमंगला नगर मंडल में मेरा तिरंगा मेरा अभिमान और तिरंगा यात्रा के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मंडल के कार्यक्रम प्रभारी अजय विश्वकर्मा ने उद्बोधन देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने आगामी कार्यक्रमों की योजना और उनकी तैयारी पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यशाला की शुरुआत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण और उसके संरक्षण के संकल्प के साथ हुई। इसके पश्चात भाजपा के महापुरुषों के तैल चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। बैठक में प्रत्येक शक्ति केंद्र के लिए मेरा तिरंगा मेरा अभिमान का प्रभारी नियुक्त किया गया, साथ ही मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को गमछा पहनाकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी अजय विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, जिला व्यापार प्रकोष्ठ सह संयोजक संजीव शर्मा, महामंत्री रामेश्वर वैष्णव, अजय कश्यप, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती बाबी ग्भेल, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती देवकी साहू, कार्यक्रम मंडल प्रभारी माधव जायसवाल, सह प्रभारी दिनेश झा, बालकृष्ण साहू, रामाधार पटेल, ईश्वर पटेल, भानुमति जायसवाल सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और संगठनात्मक मजबूती का भी प्रतीक रहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.