October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको नगर में ब्रह्माकुमारी संस्थान में रक्षाबंधन उत्सव, रक्षा सूत्र के साथ प्रेम और भाईचारे का संदेश

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स बालको नगर। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्थान में आने वाले रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष में एक स्नेहपूर्ण और आध्यात्मिक माहौल में राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दीदी रुक्मणी ने सभी उपस्थित जनों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर प्रेम, विश्वास और भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर अतिथि स्वरूप पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुमित तिवारी, लोकेश्वर चौहान, मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव, महामंत्री जय नंद राठौर, महामंत्री संपत यादव, मंडल मंत्री माहेश्वरी गोस्वामी, कृष्णी राठौर, बालको मैत्री संघ अध्यक्ष के. एन. सेठ, महामंत्री पी. एल. सोनी एवं अन्य सदस्य, ग्रामवासी और नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्योहार केवल भाई-बहन का बंधन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सद्भाव और आपसी सहयोग का प्रतीक है। अंत में सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस पावन पर्व को मिलजुल कर मनाने का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.