October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बरपाली मंडल में ‘मोर तिरंगा – मोर अभिमान’ कार्यशाला, देशभक्ति और राष्ट्रीय स्वाभिमान पर हुआ मंथन

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। मोर तिरंगा – मोर अभिमान और हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी बरपाली मंडल द्वारा ग्राम पकरिया में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वाभिमान को जागृत करना, देशभक्ति की लौ प्रज्ज्वलित करना और आज़ादी को अक्षुण्य बनाए रखने के संकल्प को मजबूत करना था।

मुख्य वक्ता के रूप में अजय कंवर और पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तिरंगा अभियान की महत्ता और इसे जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि हमारे त्याग, बलिदान और गौरव का प्रतीक है, जिसे हर घर पर फहराकर हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों को जीवित रख सकते हैं।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी बरपाली मंडल महामंत्री सुकसिंह पटेल, मगरचंद कश्यप, श्रीमती नीता राकेश यादव, कार्यक्रम संयोजक, कार्यक्रम सहसंयोजक द्वय विकास अग्रवाल और बलराम वैष्णव, रामकुमार यादव, सुन्दर लाल पटेल सहित पार्टी के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर संकल्प लिया कि 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और तिरंगा यात्रा में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वे घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करेंगे, ताकि देशभक्ति का यह ज्वार पूरे क्षेत्र में लहराए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.