महापौर संजू देवी राजपूत की उपस्थिति में मणि कंचन केंद्र वार्ड 29 पौड़ीबहार में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। नगर निगम कोरबा द्वारा मणि कंचन केंद्र वार्ड क्रमांक 29 पौड़ीबहार में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे, डॉ. विवेक रंजन महतो, निगम के अधिकारीगण एवं सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण एवं देखरेख का संकल्प लिया गया। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, ये न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए ऑक्सीजन का स्रोत भी हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे ने कहा कि हरित शहर, स्वच्छ शहर के निर्माण में वृक्षारोपण की अहम भूमिका है। डॉ. विवेक रंजन महतो ने भी इस पहल की सराहना करते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद सफाई कर्मचारियों और निगम अधिकारियों ने भी पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया।



