August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नगर मंडल में तिरंगा अभियान की रणनीति तय, 10 से 13 अगस्त तक होगा स्वच्छता, माल्यार्पण और तिरंगा यात्रा का आयोजन

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। मोर तिरंगा मोर अभियान और घर-घर तिरंगा – हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में कोरबा नगर मंडल की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में 10 से 13 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमाओं के पास स्वच्छता अभियान चलाने, प्रतिमा का माल्यार्पण करने, भव्य तिरंगा यात्रा निकालने और शक्ति केंद्र स्तर पर हर घर में तिरंगा फहराने की रूपरेखा तैयार की गई। इस अभियान के लिए शक्ति केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई।

 

बैठक में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष एवं कोरबा मंडल के प्रभारी भैया गोपाल मोदी ने नेतृत्व किया, जबकि मुख्य वक्ता भैया हितानंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष भैया सतविंदर पाल बग्गा, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा की मंत्री दीदी रितु चौरसिया, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सरजू अजय, पूर्व मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, मंडल महामंत्री राम शंकर साहू और राहुल शुक्ला की उपस्थिति रही।

 

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक उत्तम जायसवाल, सह संयोजक एवं मंडल उपाध्यक्ष पूर्णिमा पासवान, सूरज पांडे, मंडल उपाध्यक्ष प्रमिला सागर, पूर्व मंडल महामंत्री एवं वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद युगल केवट, मंडल कोषाध्यक्ष सुकेश दलाल, मंडल मंत्री शांति यादव, राजेंद्र सिंह राजपूत, वार्ड 07 की पार्षद धनश्री साहू, वार्ड 08 की पार्षद रूबी सागर, वार्ड 09 की पार्षद राधा महंत, वार्ड 10 के पार्षद उपेंद्र पटेल, वार्ड 12 की पार्षद सुलोचना यादव समेत शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक और बूथ अध्यक्ष बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर घर-घर में तिरंगा फहराने, राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने और स्वतंत्रता दिवस को ऐतिहासिक रूप से मनाने में सक्रिय योगदान दें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.