March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा गढ़ उपरोड़ा मंडल में ‘मोर तिरंगा मोर अभिमान’ अभियान को लेकर बैठक आयोजित, हर बूथ पर 50 तिरंगे लगाने का संकल्प

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ गढ़ उपरोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के गढ़ उपरोड़ा मंडल में ‘मोर तिरंगा मोर अभिमान’ अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बूथ प्रमुखों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

 

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने ‘हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 तिरंगा झंडे लगाने का लक्ष्य सुनिश्चित करें। इसके साथ ही आने वाली तिरंगा यात्रा में मंडल के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान सिर्फ झंडा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति और राष्ट्रीय गर्व को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि तिरंगा केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे स्वाभिमान, बलिदान और एकता का प्रतीक है।

बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.