May 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“एक पेड़ छत्तीसगढ़ महतारी के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, महापौर संजू देवी राजपूत व आयुक्त रहे उपस्थित

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में “एक पेड़ छत्तीसगढ़ महतारी के नाम” अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ नगर निगम आयुक्त भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और जन-जागरूकता फैलाना था। इस अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि हर व्यक्ति को एक पेड़ लगाकर छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित करना चाहिए।

 

मंच को आकर्षक तरीके से सजाया गया था, जिस पर “एक पेड़ छत्तीसगढ़ महतारी के नाम” का स्लोगन प्रमुख रूप से अंकित था। कार्यक्रम में चेंबर के सदस्यों सहित शहर के अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि “हर पेड़ प्रकृति की धरोहर है और इसे संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अभियान से जुड़े सभी नागरिकों को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए भागीदारी निभाई।”

आयुक्त ने भी अपने संबोधन में वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाएगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को हरित भविष्य की सौगात देगी।

कार्यक्रम का समापन पौधारोपण के साथ हुआ, जहां सभी अतिथियों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे। इस अभियान को और भी व्यापक रूप से फैलाने की अपील आयोजकों द्वारा की गई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.