May 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

उरगा मंडल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की कार्यशाला सम्पन्न, भव्य तिरंगा यात्रा और राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

कोरबा/उरगा।
  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश और भाजपा जिला कोरबा के मार्गदर्शन में “मोर तिरंगा, मोर अभिमान” एवं “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत उरगा मंडल में एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला आगामी 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले राष्ट्रभक्ति अभियान की तैयारी और कार्ययोजना को लेकर आयोजित की गई थी।

 

कार्यशाला में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री किशन अग्रवाल ने बतौर प्रमुख वक्ता कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए आवश्यक रणनीति और कार्यक्रमों की जानकारी दी। श्री अग्रवाल ने विशेष रूप से भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों की रूपरेखा स्पष्ट की।

मंडल अध्यक्ष किशन साव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के इस ऐतिहासिक पहल के लिए आभार जताते हुए कहा कि आज़ादी के अमृतकाल में यह हम सभी के लिए गौरव और गर्व का विषय है कि पूरे देश में एकता और उत्सव के साथ तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता ने भारतीय सेना के पराक्रम को साबित किया है, जिसे सम्मान देने के लिए मंडल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यशाला में पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलसिंह कंवर और अविनाश कंवर ने इसे देशवासियों को एकजुट करने वाला राष्ट्रीय अभियान बताते हुए प्रधानमंत्री की नीतियों और भारतीय सेना के शौर्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जाने के 75 साल बाद देश में एक सच्ची आज़ादी का वातावरण मोदी सरकार ने निर्मित किया है।

 

इस दौरान “मोर तिरंगा मोर अभिमान” अभियान के लिए संयोजक मंडल की घोषणा की गई। मंडल उपाध्यक्ष गोवर्धन पटेल को अभियान का संयोजक बनाया गया, वहीं दशरथ उरांव और ताराचंद साहू को सह-संयोजक नियुक्त किया गया।

कार्यशाला का संचालन महामंत्री पवन कंवर ने किया तथा पूर्व मंडल मंत्री संतोष साहू ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से –
किशन अग्रवाल (अभियान प्रभारी), मंडल अध्यक्ष किशन साव, पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वय कुलसिंह कंवर व अविनाश कंवर, ग्राम चितापाली की सरपंच भागीरथी नगेशिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता राममनोहर सोनी, गंगाराम कैवर्त, एवं मंडल पदाधिकारी संजय वैष्णव, पवन कंवर, श्रीमती पुष्पा कंवर, जवाबाई गोड़, सलजा रंगारी, पदमा कौशिक, कुमार कंवर, कमलेश अनंत, शिवलाल उरांव, चुन्नीलाल पाटील, देवनारायण साहू, भरत रंगारी, विषम्भर साहू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला में देशभक्ति की भावना के साथ कार्यकर्ताओं ने “हर घर तिरंगा” अभियान को मंडल स्तर पर अभूतपूर्व बनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन उरगा मंडल के संगठनात्मक संकल्प और राष्ट्रप्रेम की भावना को एक नई ऊर्जा प्रदान करता है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.