May 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“मोर तिरंगा मोर अभिमान” कार्यशाला पोंडी उपरोड़ा मंडल में सम्पन्न, देशभक्ति की भावना से सराबोर हुआ आयोजन

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति की भावना को जागृत करने हेतु “मोर तिरंगा मोर अभिमान” कार्यक्रम के तहत पोंडी उपरोड़ा मंडल में एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्थानीय कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता, सम्मान और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आवाहन किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति का परिचय दें।

कार्यशाला में पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णा यदु, वरिष्ठ नेता रघुनंदन जायसवाल, विष्णु यादव, चतुरभुवन नायक, मंडल अध्यक्ष विवेक मारकंडे, गंगा प्रसाद पटेल, कुंदन दास, रामकुमार यादव, शोभा सिंह राजपूत और महामंत्री शाहिद सहित भाजपा के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने “हर घर तिरंगा” अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम केवल झंडा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय एकता को जीवंत रखने का माध्यम है।

कार्यकर्ताओं को अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा बूथ स्तर तक इसकी सफलता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ राष्ट्रभक्ति का संकल्प दोहराया।

यह आयोजन पोंडी उपरोड़ा मंडल में भाजपा संगठन की सक्रियता और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक बनकर सामने आया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.