May 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विजया अपार्टमेंट में रुद्राभिषेक व भोग-भंडारे का आयोजन, महापौर संजू देवी राजपूत ने की श्रद्धा पूर्वक उपस्थिति

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ श्रावण मास के पावन अवसर पर विजया अपार्टमेंट, कोरबा में भक्तिभाव से ओतप्रोत रुद्राभिषेक पूजन तथा भोग-भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने विशेष रूप से शामिल होकर भगवान शिव का पूजन किया और श्रद्धा पूर्वक आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक दीपक ठाकुर द्वारा श्रद्धालुजनों के सहयोग से पूरे विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। पूजन के उपरांत भोग अर्पित कर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

महापौर संजू देवी राजपूत ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की उपासना से जीवन में शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला बताया।

इस अवसर पर अपार्टमेंट के रहवासियों सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही। सभी ने भक्तिभाव के साथ शिव पूजन में भाग लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन का वातावरण पूरी तरह शिवमय और आध्यात्मिक रहा।

यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता का संदेश भी देता नजर आया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.