May 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविन्द कुंजाम ने नेल्लानार ग्राम मुलेर में किया योजनाओं का निरीक्षण, ग्रामीणों को दिया भरोसा

दंतेवाड़ा।त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल **/ जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविन्द कुंजाम ने आज नेल्लानार ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले मुलेर गांव का दौरा किया और विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया।

निरीक्षण की शुरुआत उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र से की, जहां बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार की स्थिति, स्वच्छता और देखरेख की गुणवत्ता की गहराई से समीक्षा की गई। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से सेवा में सुधार हेतु सुझाव भी आमंत्रित किए।

इसके बाद श्री कुंजाम प्राथमिक शाला पहुंचे, जहाँ उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों की संख्या, कक्षा संचालन और शिक्षा की गुणवत्ता का अवलोकन किया। बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई की स्थिति जानी और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए।

गांव की राशन दुकान के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, वितरण प्रक्रिया और लाभार्थियों की संतुष्टि की स्थिति की जांच की। उन्होंने ग्रामीणों से फीडबैक लेते हुए यह सुनिश्चित किया कि उन्हें समय पर और पूर्ण मात्रा में राशन मिल रहा है या नहीं।

इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल योजना, मनरेगा, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड आदि के क्रियान्वयन की जानकारी ली। ग्रामीणों ने योजनाओं से जुड़ी अपनी समस्याएं व अभाव खुलकर रखे, जिन पर श्री कुंजाम ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, और इसी उद्देश्य से वे स्वयं फील्ड में आकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.