May 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा दुर्गा पूजा समिति की कार्यकारिणी का विस्तार, रूपेश शर्मा की जगह अमित जैन बने नए कोषाध्यक्ष

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा – दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति, कोरबा द्वारा आज दिनांक 07 अगस्त 2025 को समिति की कार्यकारिणी का औपचारिक विस्तार किया गया। इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण बदलाव के तहत समिति के वर्तमान कोषाध्यक्ष श्री रूपेश शर्मा जी ने निजी कारणों से इस वर्ष समिति के कार्यों में पूर्ण रूप से समय नहीं दे पाने की असमर्थता व्यक्त की।

उनकी इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए श्री अमित जैन जी को कोषाध्यक्ष के पद का दायित्व सौंपा गया। समिति के समस्त सदस्यों की उपस्थिति में यह निर्णय पारदर्शी रूप से लिया गया।

समिति ने श्री रूपेश शर्मा जी को अब तक की उनकी सेवाओं के लिए हार्दिक साधुवाद प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, समिति ने श्री अमित जैन जी को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

समिति के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि श्री अमित जैन जी के अनुभव और समर्पण से समिति के कार्य और अधिक सशक्त व सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे।

जय माता दी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.