March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में ‘शिवा मेकओवर’ स्टूडियो एंड एकेडमी का भव्य शुभारंभ – महापौर संजू देवी राजपूत ने किया उद्घाटन

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ 📍कोरबा, 6 अगस्त 2025
नगर में सौंदर्य सेवाओं और कला प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई, जब ‘शिवा मेकओवर स्टूडियो एंड एकेडमी’ का भव्य शुभारंभ नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह बुधवार को शाम 4:00 बजे डी.डी.एम. स्कूल रोड, शनि मंदिर के सामने, प्रथम तल स्थित स्थल पर संपन्न हुआ।

यह स्टूडियो सौंदर्य और कला के क्षेत्र में एक बहुआयामी केंद्र है, जहाँ ब्राइडल एवं ग्रुप मेकअप, मेहंदी, टैटू, नेल आर्ट, क्ले आर्ट, बस्तर आर्ट, रियल फेस ड्रॉइंग, डांसिंग एवं पेंटिंग वर्क तथा क्लासेस की उच्चस्तरीय सेवाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके अलावा, ब्राइडल ड्रेसेस, पार्टी वियर, ज्वेलरी, गरबा ड्रेस एवं गरबा ज्वेलरी भी किराये पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने शिवा मेकओवर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि, “इस प्रकार के स्टार्टअप न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण का अवसर देते हैं, बल्कि नगर के सौंदर्य और सांस्कृतिक परिवेश को भी समृद्ध करते हैं।”

स्टूडियो का संचालन श्री गौरीशंकर साहू, श्री कैलाश कुर्रे एवं संगीता कुर्रे द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिकों, युवा कलाकारों एवं महिलाओं की उपस्थिति रही। आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों के लिए स्टूडियो की सुविधाओं का लाइव प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया गया, जिससे लोग काफी प्रभावित हुए।

संपर्क सूत्र:
मोबाइल नंबर – 7000373681, 9131359832

यह स्टूडियो कोरबा की नई पहचान बनने जा रहा है, जहां सौंदर्य, संस्कृति और कला को एक छत के नीचे जीवंत किया जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.