May 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

शिव पुराण कथा में शामिल हुईं महापौर संजू देवी राजपूत, कोरबा की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा, रविशंकर नगर | 2 अगस्त 2025
वार्ड क्रमांक 26 स्थित रविशंकर नगर के चित्रगुप्त मंदिर परिसर में चल रही श्री शिव पुराण कथा का धार्मिक वातावरण भक्तिभाव से सराबोर है। इस पुण्य अवसर पर नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशेष रूप से कथा स्थल पर पहुँचीं और व्यास पीठ पर विराजमान श्री दशरथ नंदन द्विवेदी जी से शिव पुराण की अमृतमयी कथा का श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

महापौर ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर कोरबा नगर की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। कथा में पहुंची महापौर का आयोजन समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं ने आत्मीय स्वागत किया।

📖 आयोजन में मौजूद प्रमुख सदस्य:
कथा आयोजन समिति के श्री अरविंद कुमार, श्री शत्रुघ्न श्रीवास्तव, श्री राम प्रसाद, श्री शैलेश तिवारी, श्री राजेश वर्मा, श्रीमती रीता रस्तोगी व श्रीमती रिंकू यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, दीपक यादव, श्रीधर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में माताएं, बहनें, शिवभक्तजन और बच्चे धार्मिक भाव से उपस्थित रहे और कथा का श्रवण कर पुण्य अर्जित किया। कथा का आयोजन क्षेत्रवासियों के सामूहिक सहयोग से किया जा रहा है, जो 8 अगस्त तक प्रतिदिन भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण रहेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.