March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सरोना को मिली 100 बिस्तरों वाले अस्पताल की सौगात

अठारह करोड़ छब्बीस हजार रुपये की लागत से होगा निर्माण

विधायक राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के प्रति जताया आभार

रायपुर पश्चिम के अन्य इलाकों में भी होंगे विकास कार्य

त्रिनेत्र टाइम्स रायपुर/ 07 अगस्त 2025/रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरोना को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरोना में 100 बिस्तरों की क्षमता वाले एक आधुनिक अस्पताल के निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह अस्पताल अठारह करोड़ छब्बीस हजार रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद सरोना और इसके आसपास के हजारों नागरिकों को प्राथमिक से लेकर आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उन्हें बड़े शहरों के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि इसके लिए पद संरचना की स्वीकृति पूर्व से ही राज्य शासन दे चुका है अर्थात यह पहली बार है कि भवन निर्माण कार्य प्रारंभ होने से पहले ही पद निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।
यह अस्पताल पूरी तरह से आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त होगा। इसमें सामान्य चिकित्सा, प्रसूति एवं शिशु रोग, सर्जरी, आपातकालीन सेवाएं, एक्स-रे, पैथोलॉजी, ओपीडी, इनडोर मरीजों के लिए बिस्तर सुविधा, दवाइयों की उपलब्धता जैसी सभी मूलभूत सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इससे न केवल स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमजन को राहत मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
रायपुर पश्चिम में पहली बार 100 बिस्तर अस्पताल खुलने जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी और स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्याम बिहारी जायसवाल जी के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया है।
श्री मूणत ने कहा कि यह अस्पताल न केवल सरोना बल्कि पूरे रायपुर पश्चिम क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। अब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी और इलाज के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह जनहित में लिया गया एक दूरदर्शी निर्णय है, जो प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

श्री राजेश मूणत ने आगे कहा कि रायपुर पश्चिम क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। इस अस्पताल के निर्माण के साथ ही आने वाले दिनों में क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी कई महत्वपूर्ण विकास कार्य आरंभ किए जाएंगे। इनमें 1000 सीटर नालंदा लाइब्रेरी 19 करोड़ रुपयों की लागत से पानी टंकी तकरीबन 18=19 करोड़ रुपयों की लागत से वर्किंग वुमन हॉस्टल सड़कों का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण, जल निकासी व्यवस्था का सुधार, स्कूलों और शिक्षा संस्थानों का उन्नयन, पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाना और सामुदायिक भवनों का निर्माण जैसी योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ग, हर समुदाय के विकास के लिए सरकार की योजनाएं धरातल पर तेजी से उतारी जा रही हैं और इसका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है।
अतिशीघ्र बंगाली होटल हीरापुर के पास एवं कबीर चौक के पास करीब करीब 50 करोड़ रुपयों की लागत से ओवर ब्रिज का निर्माण भी प्रारंभ होगा। यही नहीं साइंस कॉलेज में अत्याधुनिक छात्रावास तथा आमानाका में बहुउद्देशीय खेल परिसर निर्माण का भी प्रस्ताव है।
इस स्वीकृति की जानकारी सामने आने के बाद सरोना और आसपास के क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह बहुत लंबे समय से प्रतीक्षित मांग थी, जो अब पूरी हो रही है। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है और विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत की सक्रियता और प्रतिबद्धता की सराहना की है।

यह अस्पताल रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल न केवल जनहित में एक सार्थक कदम है, बल्कि यह प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त करने की दिशा में एक प्रभावशाली प्रयास भी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.