March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“मोर तिरंगा यात्रा – मोर अभिमान” अभियान के अंतर्गत कोरबा में 6 अगस्त को भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/कोरबा। “हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक तिरंगे को घर-घर तक फहराने हेतु भारतीय जनता पार्टी, कोरबा द्वारा 6 अगस्त 2025 (बुधवार) को प्रातः 11 बजे से आशीर्वाद प्वाइंट, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में “मोर तिरंगा यात्रा – मोर अभिमान” अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

इस विशेष कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे:

माननीय श्री लखनलाल देवांगन जी, कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

श्री विश्व विजय सिंह तोमर जी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग

श्री गोपाल साहू जी, जिला प्रभारी, भाजपा कोरबा

तिरंगा यात्रा को भव्य रूप देने की रणनीति बनेगी

यह कार्यशाला आगामी दिनों में आयोजित की जाने वाली तिरंगा यात्रा को सफल और भव्य बनाने हेतु रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों और संगठनात्मक इकाइयों से जुड़े पदाधिकारी शामिल होंगे।

इनकी उपस्थिति अपेक्षित:

प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य

जिला स्तरीय पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री

तिरंगा यात्रा के जिला एवं मंडल संयोजक / सह संयोजक

नगर निगम, नगर पालिका, पंचायत, जनपद व जिला पंचायत के पदाधिकारीगण

मंडल अध्यक्ष / महामंत्री

नगर पालिक निगम के महापौर / पार्षदगण

सभी कार्यकर्ताओं से अपील

भारतीय जनता पार्टी, कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने सभी सम्माननीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला न केवल संगठन की योजनाओं की दिशा तय करेगी, बल्कि यह राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने का माध्यम भी बनेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.