August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बड़े भाई पर नशे में हंगामा कर रहे छोटे भाई को डंडे से पीट-पीटकर डालने का लगा आरोप

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े भाई पर छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर देने का आरोप लगा हैं। बताया जा रहा हैं की छोटा भाई मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में हंगामा कर रहा था, जिससे गुस्साए बड़े भाई ने उसे मार डाला। वारदात के वक्त घर पर कोई नहीं था, सभी खेत में काम करने गए थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई कोडार गांव में रहने वाले हैं। दोनों के घर आस-पास हैं। दोनों भाई पेशे से किसान हैं। मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में छोटा भाई अपने घर पहुंचा। फिर वह अपने बड़े भाई के घर गया। वहां उसने दरवाजे को जोर-जोर से पीटना शुरू कर दिया।
इससे बड़ा भाई गुस्से में आ गया और पास में रखे डंडे से छोटे भाई के सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हत्या के बाद वह खुद पड़ोसियों को बताने गया कि उसने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी है।
ग्रामीणों ने फौरन पाली थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है और मामले की जांच जारी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.