March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

6 अगस्त को अपराह्न 3 बजे भाकपा कार्यकर्ता आईटीआई चौक पर देंगे विशाल धरना

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा की आवश्यक बैठकमुड़ापार एटक कार्यालय में आहूत की गई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के पूर्व जिला सचिव कॉ. एम.एल. रजक ने की।
उक्त बैठक की शुरुआत में जिला सचिव कॉ. पवन कुमार वर्मा ने पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं 26-27 जुलाई 2025 को रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य पार्टी सम्मेलन में, कोरबा जिले से राज्य परिषद के लिए चुने गए कॉ. हरिनाथ सिंह, कॉ. एम.एल. रजक, कॉ. पवन कुमार वर्मा, कॉ. सुनील सिंह, कॉ. विजय लक्ष्मी चौहान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित सभी साथियों द्वारा करतल ध्वनि के साथ पार्टी परिषद में शामिल किए गए इन सभी साथियों का पुरजोर तरीके से स्वागत किया गया। तत्पश्चात जिला सचिव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विगत कुछ समय से अल्पसंख्यक समुदाय पर सुनियोजित तरीके से हमले हो रहे हैं। यह घटना सांप्रदायिक सौहार्द, लोकतांत्रिक मूल्य एवं संवैधानिक अधिकारों पर न केवल सीधा आघात है बल्कि सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाने और आर्थिक संकट, बेरोजगारी, भुखमरी जैसे वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने की एक रणनीति भी है। आज सरकार द्वारा शासकीय स्कूल बंद किये जा रहे हैं। सारी संपत्ति और जमीन सहित सभी प्राकृतिक संसाधनों को कॉर्पोरेट घरानों के हाथों बेचा जा रहा है, जो ठीक नहीं है।
कॉ. पवन वर्मा ने कहा कि, हमारा संविधान देश के नागरिकों को अपने धर्म का पालन करने सहित उसके प्रचार करने का पूरा अधिकार देता है। इसको लेकर राज्य पार्टी के निर्देशानुसार पूरे राज्य में धरना प्रदर्शन करते हुए हमें राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपना है। सर्वसम्मति से लिये गये निर्णय के अनुसार 6 अगस्त 2025 को आईटीआई चौक पर दोपहर 3 बजे से प्रदर्शन कर, राज्यपाल के नाम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया जाएगा।
पार्टी जिला परिषद द्वारा आयोजित इस बैठक में कॉ. एम.एल. रजक, कॉ. एस.के. सिंह, कॉ. राममूर्ति दुबे, कॉ. दीपक उपाध्याय, कॉ. धर्मेंद्र तिवारी, कॉ. पवन कुमार वर्मा, कॉ. मुकेश कुमार, कॉ. विनोद कुमार यादव, कॉ. एल.पी. अघरिया, कॉ. सुनील सिंह, कॉ. अनूप सिंह, कॉ. संतोषी बरेठ, कॉ. विजयलक्ष्मी चौहान, कॉ. मीना यादव, कॉ. धर्मेंद्र शाह, कॉ. ताराचंद कश्यप, कॉ. दीपक कश्यप के आदि सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    More Stories

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.