श्री रामलला दर्शन योजना के तहत बोईदा से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए 8 श्रद्धालु



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा***।विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने दी शुभकामनाएं…कोरबा श्री रामलला दर्शन योजना के तहत पाली ब्लॉक की ग्राम पंचायत बोईदा के 8 श्रद्धालुओं को विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा व सरपंच संजय राज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने रामलला दर्शन के लिए रवाना हो रहे सभी श्रद्धालुओं को सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी नागरिकों से कहा कि शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ लें।
सरपंच संजय राज ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना बहुत ही अच्छी योजना है। तीर्थयात्रियों ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की अच्छी योजना है, जिसके कारण ही हम भगवान श्रीरामलला का दर्शन कर पाएंगे और अपने आपको हम धन्य मानेंगे। यह हमारा सौभाग्य भी है। श्रद्धालु अयोध्या तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन योजना बहुत ही अच्छी योजना है, जिसके माध्यम से हम सुविधाओं के साथ अयोध्या जाकर भगवान श्री रामलला जी के दर्शन कर पा रहे हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।


