August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

संपूर्णता अभियान में कोरबा जिले की बड़ी उपलब्धि – रजत पदक से नवाजा गया

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर के न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइंस में आयोजित राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में आकांक्षी जिला कोरबा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रजत पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) दिनेश कुमार नाग को प्रदान किया गया।

यह उपलब्धि नीति आयोग, भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के तहत संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम में जुलाई से सितंबर 2024 के बीच चले संपूर्णता अभियान में प्राप्त हुई। इस अवधि में कोरबा जिले ने 6 में से 5 प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि इस सफलता का श्रेय जिला प्रशासन के सशक्त नेतृत्व, ब्लॉक स्तर के अधिकारियों, स्वसहायता समूहों, फील्ड स्टाफ और सभी विभागों के संयुक्त प्रयासों को जाता है।

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत कोरबा ब्लॉक ने 6 में से 5 संकेतकों में पूर्णता प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया, जबकि पौड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक ने 6 में से 4 संकेतकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक अर्जित किया।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने कहा कि “यह सम्मान कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन, मैदानी अमले की मेहनत और अधिकारियों की सतत निगरानी का परिणाम है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा देता है।”

समारोह में राज्य के अन्य जिलों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को मुख्यमंत्री द्वारा पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.