August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सुभाष ब्लॉक महिला समिति ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव, महापौर संजू देवी राजपूत रहीं मुख्य अतिथि

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा****। हरियाली और उमंग का प्रतीक सावन पर्व इस वर्ष सुभाष ब्लॉक SECL कॉलोनी में महिला समिति द्वारा यादगार अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत रहीं। उन्होंने सभी महिलाओं के साथ सावन उत्सव की खुशियों में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

सावन महोत्सव के दौरान पूरे स्थल को हरी-भरी सजावट, झूले, फूलों और रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों से सजाया गया। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों, लोकनृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरे माहौल को जीवंत कर दिया। सावन के लोकगीतों पर झूमती महिलाओं के चेहरे पर उमंग और आस्था की अनूठी झलक दिखाई दी।

इस अवसर पर महिला समिति की प्रमुख सदस्य श्रीमती धन कुमारी गर्ग (पार्षद), मीना लहरे, उमा भारती सर्राफ, शांति यादव, यशोदा साहू, शालिनी नायर, अनसूया देवांगन, राधिका श्रीवास, मोहरा मसीह, निक्की साहू, प्रेम कर्ष, रानी मरकाम के साथ ही रामनगर क्षेत्र की महिलाएं और मितानिन बहनों ने सामूहिक रूप से उत्सव को सफल बनाया।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि “सावन का यह पर्व प्रकृति और संस्कृति का संगम है, जो हमें भाईचारे, सद्भाव और आनंद का संदेश देता है।”

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। अंत में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज और सावन की शुभकामनाएं दीं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.