कोरबा में छठवीं राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन, 19 जिलों की प्रतिभाओं ने दिखाया दम



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा****। कोरबा शहर आज योग की साधना और प्रतिस्पर्धा का केंद्र बन गया, जब सीएसईबी सीनियर क्लब में छठवीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस महिला योग प्रतियोगिता में राज्य के लगभग 19 जिलों से आई प्रतिभावान महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अलग-अलग आयु वर्गों में अपने योग कौशल का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।


समापन समारोह में विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशिष्ट अतिथि तथा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद थे।

कार्यक्रम में श्री रणधीर पांडेय, डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र पाटनवार, मंडल महामंत्री श्री पुनीराम साहू, मंडल उपाध्यक्ष श्री श्रीधर द्विवेदी, श्री अनिल यादव, श्री आकाश सक्सेना, श्री दीपक यादव, श्री राम कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का सफल आयोजन अध्यक्ष श्री प्रमोद अग्रवाल, सचिव श्री संजय कुर्वंशी, कोषाध्यक्ष श्री इन्द्रनारायण जायसवाल एवं सदस्य श्री दुर्गेश राठौर के नेतृत्व में किया गया।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल योग को खेल के रूप में नई दिशा प्रदान करना है, बल्कि आम जनता में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और भारतीय सनातन योग परंपरा को पुनः स्थापित करना भी है। मुख्य अतिथि श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ और मन शांत होता है, यही कारण है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की लचक, संतुलन और अनुशासन ने यह संदेश दिया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ पद्धति


