August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सावन उत्सव में झूले, गीत-संगीत और उमंग का संगम, महापौर संजू देवी राजपूत बनीं मुख्य अतिथि

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा****। प्रतिज्ञा महिला मंडल जूनियर क्लब द्वारा सावन माह के पावन अवसर पर सावन उत्सव एवं हरियाली तीज का रंगारंग आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान और मंगल गीतों के साथ किया गया। चारों ओर हरियाली और सजाए गए झूलों से पूरा परिसर सावन के रंग में रंग गया। महिलाओं और बालिकाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर तीज और सावन के गीतों पर झूमते हुए उत्सव को जीवंत बना दिया।

महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सावन और हरियाली तीज भारतीय संस्कृति के सबसे सुंदर और जीवंत पर्व हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द की भावना मजबूत होती है।”

इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, गीत-संगीत प्रतियोगिता और पारंपरिक रस्में संपन्न हुईं। कार्यक्रम में महिलाओं ने मेहंदी सजाई और सावन गीतों की धुन पर झूलों का आनंद लिया।

कार्यक्रम की तिथि और स्थल:
यह आयोजन दिनांक 02 अगस्त 2025, दिन शनिवार को शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक इस्टर होटल सी.एस.ई.बी. वेस्ट, कोरबा में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिज्ञा महिला मंडल जूनियर क्लब की सभी पदाधिकारी एवं सदस्याओं का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.