छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए वेदांत स्किल स्कूल का सुनहरा अवसर – निःशुल्क प्रशिक्षण और रोजगार की गारंटी



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा*****छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आया है वेदांत स्किल स्कूल। राज्य के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस विशेष कार्यक्रम में युवाओं को विभिन्न व्यवसायों में निःशुल्क प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
इस कार्यक्रम में होटल प्रबंधन, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, फिटर, सिलाई मशीन ऑपरेटर, सोलर पीवी इंस्टॉलर और मोबाइल रिपेयरिंग तकनीशियन जैसे रोजगारपरक व्यवसायों में 45 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास बात यह है कि प्रशिक्षण अवधि में छात्रों को निःशुल्क छात्रावास और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
वेदांत स्किल स्कूल द्वारा युवाओं को केवल तकनीकी प्रशिक्षण ही नहीं बल्कि कंप्यूटर और स्पोकन इंग्लिश का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे वे रोजगार बाजार में बेहतर तरीके से अपनी पहचान बना सकें।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सफल प्रतिभागियों को देशभर के प्रतिष्ठित उद्योगों और कंपनियों में रोजगार की गारंटी दी जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक व्यवसाय के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है, और आवेदन करने वाले युवाओं की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज:
आधार कार्ड
छह पासपोर्ट साइज फोटो
शैक्षणिक अंकसूची (मार्कशीट)
राशन कार्ड
इस अवसर का लाभ उठाने के इच्छुक युवा अधिक जानकारी और नामांकन हेतु संपर्क नंबर: 9074114003 पर संपर्क कर सकते हैं।
वेदांत स्किल स्कूल का यह प्रयास बेरोजगार युवाओं को नई दिशा और उज्जवल भविष्य देने वाला साबित होगा।


