March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रेलवे प्रबंधन की लापरवाही से ग्रामीण बेहाल – विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया निरीक्षण, जिम्मेदारों को दी कड़ी चेतावनी

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा***** कटघोरा विकासखंड अंतर्गत दीपका–पेंड्रा गौंरेल्ला रेल मार्ग पर रेलवे प्रबंधन की लापरवाही ने ग्रामीणों की जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया है। वर्षों से चल रहे अंडरब्रिज निर्माण कार्य में सही योजना और पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण अब यह काम ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन चुका है।

मुढ़ाली, कोलिहामुड़ा, जवाली, फुलझर, देवगांव, झाबर, दिपका, नेहरू नगर, डोंगरी, तिलवारी, बसंतपुर सहित लगभग 10 गांवों के सैकड़ों लोग – जिनमें छात्र, महिलाएं, किसान, दुकानदार और कर्मचारी शामिल हैं – इन दिनों ओवरब्रिज के नीचे जमा कीचड़ व घुटने भर पानी से गुजरने को मजबूर हैं। बड़े वाहनों को 10-15 किलोमीटर लंबा चक्कर काटकर जाना पड़ रहा है। मोटरसाइकिल और पैदल चलने वाले लोग कीचड़ में धंसकर जान जोखिम में डाल रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि 6 जुलाई से हो रही लगातार बारिश के बाद इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इस गंभीर स्थिति की जानकारी सरपंचों और ग्रामीणों ने रेलवे प्रबंधन के मुंशी गिरिजा (91091 64937) और इंजीनियर संजय सिंह (91091 65409) को कई बार दी, लेकिन दोनों अधिकारियों ने “बड़े साहब आएंगे तो देखेंगे” कहकर टाल दिया।

स्थानीय भाजपा नेता ईश्वर प्रसाद बघेल के प्रयास पर कटघोरा विधानसभा के विधायक प्रेमचंद पटेल स्वयं सरपंचों और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर रेलवे प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी। विधायक ने साफ कहा कि जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक रेलवे अपना निर्माण कार्य बंद रखे। बावजूद इसके, रेलवे प्रबंधन ने ग्रामीणों की परेशानी को नजरअंदाज कर फिर से काम शुरू कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि लगता है रेलवे के जिम्मेदार अधिकारी मान बैठे हैं कि गांव के लोग अनजान और कमजोर हैं, इसलिए उनकी समस्याओं को दबाया जा सकता है। अब ग्रामीणों ने तय कर लिया है कि अगर तुरंत उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

अंडरब्रिज के इस प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते समय विधायक प्रेमचंद पटेल, सरपंचगण और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.