August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

श्रीवास नई सामाजिक कल्याण समिति महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंजनी कुंज में सावन उत्सव का रंगारंग आयोजन, महापौर संजू देवी राजपूत रहीं मुख्य अतिथि

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। श्रीवास नई सामाजिक कल्याण समिति महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंजनी कुंज में सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सावन के गीत गाकर, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव का आनंद लिया।

समिति की ओर से पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सावन माह की पारंपरिक संस्कृति और मेल-जोल को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।

समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष ममता श्रीवास, महासचिव किरणिया श्रीवास, कोषाध्यक्ष शकुन श्रीवास, सह सचिव अंजली श्रीवास, सह कोषाध्यक्ष यशोदा श्रीवास, उपाध्यक्ष रानी श्रीवास, संचालक गीता श्रीवास, व्यवस्थापक मोनिका श्रीवास एवं संगठन सचिव अन्नपूर्णा श्रीवास शामिल रहीं।

मुख्य अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में पारस्परिक भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने में सहायक होते हैं।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया और सभी ने मिलकर सावन उत्सव का आनंद लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.