August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को “सदस्यता रत्न सम्मान” – 10,177 सदस्य बनाने पर मिला गौरव

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स नवा रायपुर। मुख्यमंत्री निवास, अटल नगर नया रायपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह 2024-25 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विधायकों, सांसदों, जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान, सदस्यता भूषण सम्मान और सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में कोरबा जिले का नाम भी गौरवान्वित हुआ। जिले से कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने सदस्यता अभियान में 10,177 नए सदस्य बनाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनके इस उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे सहित वरिष्ठ नेताओं ने मंच पर उपस्थित रहकर विधायकों और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

भाजपा के इस सम्मान समारोह ने यह स्पष्ट कर दिया कि संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन को पार्टी सदैव सराहती और सम्मानित करती है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.