August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर 4 अगस्त को कोरबा में निशुल्क जड़ी-बूटी वितरण कार्यक्रम

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।प्राकृतिक सम्पदा को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण और औषधीय पौधों के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयुर्वेद मनीषी आचार्य श्री बालकृष्ण जी के जन्मदिवस (जड़ी-बूटी दिवस) पर 4 अगस्त 2025, सोमवार को कोरबा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।

इस अवसर पर औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित नाड़ीवैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा उपस्थित रहेंगे। वे लोगों को औषधीय पौधों के सही प्रयोग की विधि, रोगानुसार अनुपान, उपयोग, उनके गुण एवं स्वास्थ्य लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे।

डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने अंचलवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होकर प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद के इस अनोखे उपहार का लाभ उठाएं।

भवदीय
डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा
आजीवन सदस्य – पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार
मो.: 9826111738

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.