August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नई दिल्ली में 44वां राष्ट्रीय व्यापारी दिवस, छत्तीसगढ़ से अशोक मोदी करेंगे प्रतिनिधित्व – मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रहेंगी मुख्य अतिथि

1 min read

नई दिल्ली।
  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, नई दिल्ली के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 03 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस का भव्य आयोजन रंग भवन, आकाशवाणी ऑडिटोरियम, संसद मार्ग, नई दिल्ली में किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर से बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम के सह-स्वागताध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक मोदी होंगे। कार्यक्रम में नई दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। विशिष्ट अतिथियों में व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के अध्यक्ष श्री सुनील सिंघी, केन्द्रीय मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, श्री अर्जुनराम मेघवाल तथा दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाबूलाल गुप्ता करेंगे।

छत्तीसगढ़ से प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक मोदी और कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुधीर बंसल आज अपने अन्य पदाधिकारियों के साथ विशेष रूप से नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। यह प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय स्तर की इस बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, उनके समाधान तथा सरकारी नीतियों को लेकर सुझाव प्रस्तुत करेगा।

श्री अशोक मोदी ने छत्तीसगढ़ के व्यापारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं। साथ ही उन्होंने व्यापार वृद्धि और जीएसटी के सरलीकरण के लिए अपने सुझाव व्हाट्सएप के माध्यम से भेजने का आग्रह किया, ताकि इन सुझावों को व्यापार मंडल के माध्यम से सरकार तक पहुँचाया जा सके।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.