March 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में पेंशनर्स एसोसिएशन का 24वां स्थापना दिवस – उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन बोले, पेंशन फंड विधेयक 2025 से मिलेगा सुरक्षित भविष्य, महापौर संजू देवी राजपूत ने दी शुभकामनाएं

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन जिला कोरबा द्वारा संगठन का 24वां स्थापना दिवस एवं वरिष्ठ पेंशनर्स सम्मान समारोह जूनियर क्लब सीएसईबी कॉलोनी (पूर्व) में गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार पेंशनधारियों और कर्मचारियों के हित में लगातार संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि विष्णुदेव सरकार ने पेंशन भुगतान को सुचारू व सुरक्षित बनाने हेतु छत्तीसगढ़ पेंशन फंड का गठन कर पेंशन फंड प्रबंधन एवं विनियमन विधेयक-2025 लागू किया है। इस कदम से पेंशनधारियों को समय पर पेंशन भुगतान सुनिश्चित होगा और उनके हितों की रक्षा होगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पेंशनर्स का शॉल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र पाटनवार, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, पार्षद श्री राकेश वर्मा, मंडल महामंत्री श्री पुनीराम साहू, मंडल कोषाध्यक्ष श्री अनिल कुमार वस्त्रकार, उपाध्यक्ष श्री श्रीधर द्विवेदी, श्रीमती मीरा सोनी, श्रीमती प्रीति चौहान, श्री सीताराम राठौर सहित संगठन के अध्यक्ष श्री एच.सी. निषाद, श्री सुधीर नायक, श्री बसंत निषाद, श्री पंचम लाल राठौर, श्री एस.पी. रेगे, श्री सी.पी. पांडे, श्री एम.एल. विश्वकर्मा, श्री वी.के. यादव एवं प्रदेश भर से बड़ी संख्या में पेंशनधारी उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और पेंशनर्स के हित में भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक गतिविधियां जारी रखने का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.