May 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सीएसईबी ढोडीपारा में छठवीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का शुभारंभ, बच्चों ने दिखाया योग का अद्भुत कौशल

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। आज दिनांक 01 जुलाई 2025 को सीएसईबी ढोडीपारा स्थित सीनियर क्लब में छठवीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए योग प्रशिक्षार्थियों ने उत्कृष्ट योगाभ्यास का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद श्री हिता नंद अग्रवाल उपस्थित रहे। आयोजन में कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, मंडल महामंत्री श्री पुनीराम साहू, कोषाध्यक्ष श्री अनिल वस्त्रकार, उपाध्यक्ष श्री श्रीधर द्विवेदी, सह-संयोजक श्री श्याम साहू, श्री अग्रवाल जी, श्री संजय कुर्वंशी, दुर्गेश राठौर, श्री अमृत लाल गुप्ता भैया एवं निर्णायक मंडल के सदस्य शामिल रहे।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के योग आसनों का सधे हुए अंदाज में प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नई पीढ़ी में खेलों के प्रति रुचि पैदा करना है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.